ब्लैकआउट मॉकड्रिल को लेकर सड़क उतरे डीएम समेत अन्य अधिकारी, लोगों से की खास अपील

पूर्णिया: नागरिक सुरक्षा निदेशालय पटना बिहार के निर्देश के आलोक में 14 मई 2026 को बिहार के 6 जिलों मे ब्लैंक आउट मॉक ड्रिल निर्धारित है। जिसमें पूर्णिया जिला भी शामिल है। इसी के दृष्टिगत मंगलवार को श्वेतम दीक्षित अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया ने आर एनसाह चौंक (पूर्णिया)- पर प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। उन्होंने मीडिया से रू-ब-रू होकर बताया कि 14 मई 2026 को शाम सात बजे से सात बजकर दस मिनट तक ब्लैक आउट का मॉक ड्रिल किया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान पूर्णिया शहर 10 मिनट तक पूरी तरह ब्लैक आउट रहेगा।सड़क से लेकर घर तक ब्लैक आउट रहेगा। केवल आवश्यक सेवाएं मेडिकल अस्पताल को छोड़कर इस दौरान सभी तरह की बिजली एवं प्रकाश बंद रहेगी । 

डीएम ने कहा कि शाम सात बजे सायरन बजते ही पूरे शहरी क्षेत्र की बिजली गुल रहेगी। मॉक ड्रिल प्रारंभ होने से पहले 2 मिनट का सायरन बजेगा। उन्होंने पूर्णिया शहरवासियों से इसमें सहयोग करने की अपील की और इससे नागरिकों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। यह नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया ज्योति शंकर एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment