मोदी सरकार ने गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई लोक- कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है : भाजपा जिलाध्यक्ष


Reporter/Rupesh Kumar 


मुजफ्फरपुर : आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत सोमवार को भाजपा विश्वविद्यालय मंडल ने कार्यशाला का आयोजन किया।स्थानीय बीबीगंज में आयोजित मंडल कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रंजन कुमार ने किया. इस क्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि केंद्र की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना लाभार्थी संपर्क अभियान का उद्देश्य है यह अभियान अंत्योदय की आत्मा है। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में गरीब कल्याण का जितना काम हुआ है वह पिछले 60 वर्षों में नहीं हुआ.


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2024 में लोकसभा की सभी सीटों पर कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई लोककल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है. जिसका परिणाम रहा कि 2014 से 2023 के बीच लगभग 25 करोड़ से अधिक भारतीय गरीबी से बाहर आए। उन्होंने कहा कि

लाभार्थी संपर्क अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को पूरा कराने का अभियान है.


 कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र ने 10 वर्षों तक देश की जनता के लिए अपना पल पल समर्पित किया है। एक घंटे की भी छुट्टी नही ली. गांव, गरीब, किसान मजदूर, महिला आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।

कहा कि शायद ही कोई घर परिवार होगा जो मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नही हुआ होगा.


कहा कि चाहे उज्जवला योजना हो, प्रधानमंत्री आवास हो, आयुष्मान कार्ड हो,5 किलो अनाज हो, मुद्रा योजना हो, शौचालय निर्माण हो , कोरोना का टीकाकरण हो, पेंशन योजना हो सभी ने बढ़ते भारत ,बदलते भारत को महसूस किया है। उन्होंने कहा कि आज जनता के बीच में विपक्षी पार्टियां भ्रम फैलाने में जुटी हैं। मोदी सरकार के कार्यों को अपना कार्य बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही.


उन्होंने कहा कि हम लाभार्थियों के बीच जाएं,उनका समर्थन भी प्राप्त करें और उनके भ्रम को भी दूर करें।उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान अबकी बार 400 पार को पूरा करने केलिए संकल्पित है। जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी.उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी बूथों पर भाजपा को 370 वोट अधिक दिलाने के लिए अब चुनाव तक हमें लगातार मेहनत करने की जरूरत है, हर बूथ पर 370 वोट अधिक दिलाकर हम भाजपा को देश‌ भर में 400 सीट से अधिक दिलाकर नरेंद्र मोदी की फिर से मजबूत सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हों.


कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष राजन भारद्वाज ने कहा कि, शहरी मंडल क्षेत्र होने के कारण विश्वविद्यालय मंडल क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम होता है लेकिन इस बार हमलोग ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करके रिकार्ड मतदान कराने का प्रयास करेंगे,

कार्यक्रम में मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती देवी ने संगठन का विस्तार किया, जिसमें

(1) ज्ञांति देवी - महामंत्री

(2) सोनी श्रीवास्तव - महामंत्री

(3) हेमा देवी- उपाध्यक्ष

(4) रीना गुप्ता - उपाध्यक्ष

(5) सरिता देवी - मंत्री

(6) सबिता देवी:- मंत्री

(7) रूनझुन देवी:- मंत्री

(8) रंजना दास - कोषाध्यक्ष 

सभी नवनियुक्त महिला मंडल पदाधिकारियों को भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने नियुक्ति पत्र एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया तथा अगले  100 दिन बूथ स्तर लगातार सक्रिय होने के लिए मार्गदर्शन दिया, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड वितरित भी किया. धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक सत्यम कुमार ने किया.


कार्यक्रम के अन्य मुख्य वक्ताओं में जिला महामंत्री सह विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र साहू, लोकसभा विस्तारक विश्वजीत सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अनमोल वर्मा, मंडल महामंत्री नरेश कुमार, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री अनिल कुमार,समाजसेवी बंटी सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया,

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में संजय मिश्रा, नंदन कुमार, प्रकाश कुमार सिन्हा, चंद्रकिरण सुमन, कुंदन कुमार, सतीश कुमार शर्मा, सूरज कुमार सिंह, युगेश्वर सिंह, सुनील कुमार, विकास कुमार शर्मा, चित्रगुप्त यदुवंशी, प्रमोद कुमार सिंह, मोनालिसा, अंजु देवी, रूबी देवी, राहुल गुप्ता, मनीष सिंह, वीरेन्द्र कुमार सिंह राकेश झा , सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

  

Related Articles

Post a comment