सीमा जागरण मंच द्वारा भारत माता पूजन कार्यक्रम




रक्सौल- सीमा जागरण मंच द्वारा भारत माता पूजन कार्यक्रम न्यू हराइजोंस इंग्लिश स्कूल मौजे, रक्सौल के प्रांगण में  सीमा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।

        कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र पर संघ के वरीय स्वयंसेवक वीरेंद्र सोनी द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने कहा स्वामी विवेकानंद जी युवकों से हमेशा कहा करते थे, "उठो जागो और तब तक रुको नहीं जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए" लेकिन आज की युवा पीढ़ी मैकाले की शिक्षा नीति के कारण अपने आदर्श से भटक गया है, जिस कारण आज देश में सृजनात्मक उत्पादकता एवं शांति की जगह विध्वंसात्मक गतिविधियां,अराजकता ज्यादा बढ़ गया है। राष्ट्रीयता की भावना पर अराष्ट्रीयता हावी हो रहा है। इसीलिए अपने मातृभूमि की वंदन एवं पूजन जरूरी है। जिस भूमि के गोद में हम पले बढ़े,जिस भूमि से हम अन्न जल हवा आदि प्राप्त करते हैं ,वे इस कारण हमारी माता हुई और भारत माता को वंदन एवं पूजन करना हमारा परम धर्म है। 

        कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष श्री हरेंद्र किशोर ठाकुर ने भारत माता की महता पर प्रकाश डालते हुए बोले-" देश से है प्यार तो हर पल यह कहना चाहिए , मैं रहूं या ना रहूं भारत ये रहना चाहिए इस कार्यक्रम में जिला संपर्क प्रमुख दीपक जायसवाल, संगीता जायसवाल, कोषाध्यक्ष प्रतिकचंद्र प्रसाद, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज पासवान ,नगर मंत्री  राजन सरार्फ, सुनिल कुमार ,अमित सरार्फ अरविंद कुमार जय विक्रांता पासवान एवं तमाम छात्र छात्राओं शिक्षक उपस्थित थे।

मात्रभूमि वंदना और शांति पाठ के बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

  

Related Articles

Post a comment