

मोतिहारी : इनरव्हील क्लब मोतिहारी लेक टाउन का 99 वां वर्षगाँठ मनाया गया
- by Raushan Pratyek Media
- 10-Jan-2023
- Views
मोतिहारी:--शहर के सत्याग्रह पार्क में इनरव्हील क्लब मोतिहारी लेक टाउन का 99 वां वर्षगाँठ मनाया गया। 10 जनवरी 1924 में स्थापित इनर व्हील क्लब ने आज 99 वर्ष का सफर पूरा किया। महिलाओ द्वार संचालित यह स्वयंसेवी संस्था विश्व के 104 देशो में निरंतर समाज सेवा का कार्य कर रही है। क्लब की एडिटर नीलम वर्मा के अनुसार अध्यक्ष राखी शाह ने इनर व्हील की स्थापना के महता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के मैनचेस्टर में सर्वप्रथम इनरव्हील क्लब की शुरुआत हुई थी। मौके पर अध्यक्ष ने क्लब की ओर से सभी मेंबर्स के साथ मिलकर इनरव्हील क्लब का ब्रांडिंग वाला थैला वितरित किया और साथ ही असहाय और जरूरतमंद गरीबों के बिच कंबल का वितरण किया गया। सचिव मीरा सिंह और पी पी आशा सिंह ने प्लास्टिक का थैला इस्तेमाल नही करने की सलाह दी और उससे होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। उक्त अवसर पर क्लब की राखी शाह,मीरा सिंह,कुमारी अमृता,आशा सिंह,सरोज गुप्ता, एवम दीपा गुप्ता उपस्थित थी। कार्यक्रम के अन्त में सभी सदस्यों ने मिलकर केक काट इनरव्हील का वर्षगांठ मनाया।

Post a comment