मोतिहारी: अन्नपूर्णा रसोई 53 वा सप्ताह आयोजन हुआ




मोतिहारी:--जरूरतमंद गरीब व असहाय लोगों को पिछले 52 सप्ताह से खाना खिलाने की निभा रही हैं भूमिका मिशन अन्नपूर्णा रसोई !ज्ञात हो कि देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीतादेवी ओकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर ठेला चालक रिक्शा चालक टेंपो चालक रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले मजदूर यात्रियों के बीच आज मिशन अन्नपूर्णा रसोई का 53 वा आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू कुमार के द्वारा भोजन वितरण कर शुभारंभ  किया गया !मिशन अन्नपूर्णा रसोई के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता राम भजन ने बताया कि मिशन अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत मकर संक्रांति के अवसर पर पिछले वर्ष  14 जनवरी को की गई थी संस्था का मकसद गरीब व असहाय लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाना है भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का पूरा ख्याल रखा जाता है यह सेवा आगे भी लगातार चलता रहेगा वही सीतादेवी ओकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष विनोद जालान ने कहा कि समाज में एक वर्ग ऐसा भी है जो दो वक्त की रोटी से ज्यादा नहीं कमा सकता है निशुल्क में खाना मिलने पर वह अपने पैसों की बचत कर पाएगा और अपना आर्थिक स्थिति भी सुधार पाएगा भरपेट भोजन करने के बाद लोगों के चेहरे पर जो सकून और संतुष्टि देखने को मिलता है संस्था के सदस्यों द्वारा किए गए उद्देश्य सफल हो जाते हैं  लगभग 400 महिला एवं पुरुष बच्चों के बीच भोजन वितरण किया गया मौके पर राजेंद्र जालान विक्की कुमार आश्रम अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा रविंद्र कुमार उपस्थित रहे

  

Related Articles

Post a comment