सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के तत्वाधान में 9 अप्रैल,रविवार




मोतिहारी:--बिहार के सक्रिय RTI,PIL कार्यकर्ताओं* एवं सामाजिक मुद्दे पर लड़ने वाले पत्रकारों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में समाज हित में लड़ने वाले कार्यकर्ता एक राज्यव्यापी संयुक्त रणनीति का निर्माण करेंगे।



पटना के प्रसिद्ध समाजिक योद्धा विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा के नेतृत्व में यह आयोजन करने का निश्चय कर लिया गया है और सारी तैयारियां प्रारंभ है। इस सम्मेलन में सुपौल के अनिल कुमार सिंह ,हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम कुमार मधेपुरा के राजीव जोशी, पटना के प्रसिद्ध पत्रकार कन्हैया भेलाड़ी, मुजफ्फरपुर के रजी हसन, सुगौली के राजा भाई, सिटीजन आवाज दरभंगा के पंकज कुमार झा ,आरा के  अमरदीप जय, मुजफ्फरपुर के सत्येंद्र कुमार यादव ,पूर्णिया के पंकज भारतीय त्रिवेणीगंज के  मनोज रोशन, अररिया के प्रसनजीत कृष्ण, मुरलीगंज के विकास आनंद, खगड़िया के शैलेंद्र सिंह ,सहरसा के चंदन सिंह बक्सर के शिव प्रकाश, पटना के श्री अखिलेश चंद्र के सम्मिलित होने की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इसके अतिरिक्त और शहरों के सक्रिय कार्यकर्ताओं के भी आने की संभावना है। यह कार्यक्रम छतौनी  स्थित, शहनाई वेंकट हॉल में संपन्न होगा।

 



 इस संदर्भ में सिटीजन फोरम के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार जालान की अध्यक्षता में, विभिन्न विभागों के प्रभारियों का मनोनयन किया गया। *पंजीकरण पहचान पत्र एवं किट* प्रशांत जयसवाल साजिद रजा, *प्रकाशन बैनर सभा स्थल* सतीश टंडन राम भजन एवं इंजीनियर मुन्ना कुमार *प्रेस मीडिया आवास यातायात* सुधीर कुमार गुप्ता राय रोहित शर्मा एवं अनिल वर्मा *जलपान भोजन पेयजल* अंकुर कुमार धर्मवर्घन प्रसाद बिंट्टी शर्मा, *सुरक्षा प्रायोजक एवं और अर्थ संग्रह* अंकुर कुमार अरविंद सर्राफ, अंगद कुमार सिंह एवं डॉ हिना चंद्रा को कार्यभार दिया गया। 

       यह सम्मेलन प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर संध्या 5 बजे तक चलेगा, तत्पश्चात संध्या 6 बजे से 8 बजे तक सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी का वार्षिक सह-पदस्थापन समारोह का आयोजन, उसी सभास्थल पर होगा। इस आयोजन के लिए सिटीजन फोरम को पूरे बिहार से शुभकामनाएं और संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment