

मोतिहारी:भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को मनाया समर्पण दिवस के रूप में
- by Raushan Pratyek Media
- 11-Feb-2023
- Views
मोतिहारी:--हरसिद्धि प्रखंड इकाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में शनिवार को चंपारण कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में मनाया। समर्पण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी आज हम लोगों के बीच नहीं हैं, परंतु उनकी गौरव की गाथाएं आज भी गई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने अपने उपदेशों में एक ऐसी शक्ति का जन्म दिया जिससे हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को पंडित दीनदयाल जी के बताए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए उनको याद किया। मौके पर इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता, पवन राज, देवेश कुमार सिंह,शशीरंजन दुबे,निकेश सिंह,ओम प्रकाश गुप्ता, निकेश चौहान, सुरेंद्र सिंह, मार्कंडेय कुशवाहा, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, अनिल ठाकुर, अनिल सिंह ,भीम कुमार , प्रदीप पांडेय,सुमन मिश्रा इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता समर्पण दिवस पर पुष्प अर्पित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद किया।

Post a comment