मोतिहारी:शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया



मोतिहारी:--सुगौली प्रखंड मुख्यालय में शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरित्र मानस को लेकर किये टिप्पणी पुतला दहन किया गया।शिक्षा मंत्री के बयान पर पूरे बिहार बवाल मचा  हुआ है। वही आज सुगौली थाना चौक पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर के द्वारा पवित्र हिंदू धर्म ग्रंथ रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी करने के विरोध

में विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के उपस्थित में पुतला दहन किया गया।मनोज सिंह ने कहा क़ी शिक्षा मंत्री सस्ती लोकप्रियता व कुंठित मानसिकता के कारण बार बार हिन्दू संस्कृति व हिंदुओं के धर्म ग्रन्थ रामचरित मानस जैसे पवित्र ग्रंथ का अपमान कर हिंदुओं के आस्थाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शिक्षामंत्री ने बेहद घिनौना काम किया है। साथ  हीं बिहार सरकार से शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक रौशन झा ,पंचायत समिति सदस्य व भाजपा नेता प्रदीप गीरी,ओमप्रकाश शर्मा,सुनिल यादव,भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर चौधरी,लालजी साह,टुनटुन तिवारी,विजय शर्मा ईत्यादि सुगौली के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

  

Related Articles

Post a comment