मोतिहारी:नवगठित द्वितीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक हुई



मोतिहारी:-- सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी की नवगठित द्वितीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन, उपाध्यक्ष बिंटी शर्मा के निवास स्थान पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार जालान ने की।महासचिव राम भजन ने गत कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की जिसकी संपुष्टि की गई। 



फोरम द्वारा होली के अवसर पर संपन्न, तीन विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अगले वर्ष इसे और प्रभावी रूप से करने का निर्णय लिया गया! उत्कृष्ट आयोजन हेतु इसके संयोजक राय रोहित शर्मा एवं सहसंयोजक बिंट्टी शर्मा जी को बधाई दिया गया। *फोरम के विभिन्न विभागों की जिम्मेवारी कार्यकारिणी सदस्यों* के बीच वितरित की गई। ट्रैफिक एवं अतिक्रमण उप समिति में राय रोहित शर्मा, सुधीर कुमार गुप्ता एवं इंजीनियर अजय कुमार आजाद को रखा गया। मोतीझील एवं सूचना के अधिकार उप समिति में ममता रानी वर्मा, अंगद कुमार सिंह एवं अरविंद सराफ को जिम्मेवारी दी गई। नगर निगम उप समिति में बिंट्टी शर्मा, डॉक्टर हेना चंद्रा और प्रशांत जायसवाल को मनोनीत किया गया। सामाजिक मुद्दों पर परिचर्चा और अतिथि वक्ता उप समिति में साजिद रजा, अंकुर कुमार और राज कुमारी गुप्ता को मनोनीत किया गया। शिक्षा एवं ज्ञान दर्शन उप समिति मे उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ,इंजीनियर मुन्ना कुमार ,रणजीत कुमार एवं अभय अनंत की उप समिति बनाई।



सत्र 2023-24 के *सदस्यता नवीकरण* की योजना बनाई गई, इस अभियान को कोषाध्यक्ष अंकुर कुमार संपन्न करेंगे। निर्णय लिया गया कि फोरम की पत्रिका *सिटीजन वार्ता* का प्रकाशन 9 अप्रैल को वार्षिक समारोह में किया जाए, इसकी जिम्मेवारी संपादक सतीश टंडन को दी गई।


आगामी 9 अप्रैल, रविवार को सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी का *द्वितीय वार्षिक -सह पदस्थापन समारोह* का आयोजन छतौनी चौक स्थित शहनाई बैंकट-हॉल में करने का निर्णय लिया गया। इस समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में पटना के वरिष्ठ पत्रकार *कन्हैया भेलाड़ी* के आगमन की मंजूरी मिल चुकी है, प्रसिद्ध सामाजिक एवं जनहित याचिका एक्टिविस्ट *विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा* से समारोह का उद्घाटन कराने का निश्चय किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कई नाम सामने आए जिनकी मंजूरी लेने का प्रयास किया जाएगा। इस संदर्भ में विभिन्न कार्यभार का वितरण किया गया।



आतिथ्य के लिए, आयोजक को धन्यवाद देने के पश्चात राष्ट्रगान के साथ बैठक स्थगित की गई। बैठक में अध्यक्ष, महासचिव ,उपाध्यक्ष के अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार यूथ आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष साजिद हुसैन, सह सचिव सतीश टंडन इंजीनियर मुन्ना कुमार ,सुधीर कुमार गुप्ता, राय रोहित शर्मा उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment