मोतिहारी:गांधी संग्रहालय मोतिहारी में पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद शोक सभा का आयोजन किया गया




मोतिहारी:--94 वर्षीय पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद के निधन पर सोमवार को गांधी संग्रहालय मोतिहारी में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रख तैलचित  पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गांधी संग्रहालय के सचिव पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद गांधी विचारधारा के वाहक थे उन्होंने कहा कि प्रो प्रसाद गांधीवादी चिंतक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ समाजिक कार्यकर्ता थे वे नालंदा के सांसद एवं बिहार में मंत्री रह चुके हैं उनके निधन से बिहार  ही नहीं देश  स्तर पर बहुत बड़ी क्षति पहुंची है।मौके पर उपस्थित लोगों  ने श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि अर्पित वालों में जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राय सुंदर देव शर्मा, विनय कुमार, राजगुरु, इं रंजन कुमार ,अमिता निधि,कशीष सिन्हा, श्रीमती शशिकला, श्रीमती कलावती देवी, आलोक कुमार , त्रिभुवन सिंह, चंदेश्वर सिंह राजेश सिन्हा, बन्दना सिन्हा, रत्नेश कुमार आदि शामिल रहे।

  

Related Articles

Post a comment