मोतिहारी:पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने की पूजा



सोमवती अमावस्या पर महिलाएं ने पीपल वृक्ष पर धागा बांधकर मांगी मन्नतें,


मोतिहारी:--सुगौली प्रखंड क्षेत्र में सोमी अमावस्या के अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा कर अपने-अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना की।धार्मिक महत्व की माने तो इस अवसर पर पीपल वृक्ष की पूजा करने,उपवास रखने से भगवान वासुदेव प्रसन्न होते हैं।सोमवार को सोनी अमावस्या का मुहूर्त बना जिसके अवसर पर सुहागन महिलाएं स्नान कर नये वस्त्र धारण कर बस्ती के पीपल के पेड़ के पास पहूंची और पूजा अर्चना किया। सामुहिक रूप से पेड़ के 108 फेरे लगाएं और पेड़ पर 108 बार रक्षा सूत्र लपेटकर पति के लंबी उम्र की कामना की।धर्मावलंबी लोगों ने बताया कि सोमी अमावस्या के अवसर पर जो महिलाएं इस पर्व करती हैं उन्हें रुई से बने बिछावन पर नहीं सोना चाहिए।मूली और तराजू को नही छूना चाहिए।सोमी अमावस्या के दिन काल, सर्पदोष,पितृदोष और अल्पायु दोष के निवारण के लिए पूजा की जाती है।इस दिन शनी और शंकर भगवान की पूजा की जाती है।साथ हीं इस दिन स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।धार्मिक मान्यता के अनुसार,सोमी अमावस्या के दिन पितरों के तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है।इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने पतियों के दीर्घायु होने कामना के लिए व्रत रखती हैं।इस दिन मौन व्रत रहने से सहस्र गोदान का फल मिलता है।शास्त्रों में इसे अश्वत्थ पीपल वृक्ष प्रदक्षिणा व्रत की भी संज्ञा दी गई है। इस दिन विवाहित स्त्रियों द्वारा पीपल के वृक्ष की दूध,जल,पुष्प,अक्षत,चन्दन इत्यादि से पूजा की जाती है और वृक्ष के चारों ओर 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा करने का विधान होता है।

  

Related Articles

Post a comment