मोतिहारी:मोदी का सपना किसानों की दुगुनी आमदनी का भी ख्याल रखा गया--राणा





मोतिहारी:--सुगौली प्रखंड में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट के ससंदेश को जन -जन तक पहुँचाने के उदेश्य से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह मधुबन के वर्तमान विधायक राणा रणधीर सिंह सुगौली के भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ के आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।यह बजट अमृत काल का पहला बजट है। विकसित भारत बनने की नींव रखी गई है।यह देश के रोजगार सृजन से भरी आमलोगों के लिए सकुन वाली बजट है।इस बजट में पीएम नरेंद्र मोदी का सपना किसानों की दुगुनी आमदनी का भी ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि देश में करदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।इसलिए इस बजट से मध्यमवर्गीय करदाताओं को मोदी सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। बिहार को केंद्रीय करो में से पूर्व की राशि में से 25 हजार करोड़ ज्यादा मिली है। जो बिहार के विकास में काम करेंगी।बिहार को ब्याज रहित 13 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे। देश में कोऑपरेटिव  सेक्टर लगातार आगे बढ़ रहा है।अब पैक्स को कंप्यूटराइज कर उससे संबंधित सभी जानकारी आमलोगों के लिए उपलब्ध रहेगी । प्रधानमंत्री आवास योजना देश में गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की योजना आज तक की सबसे सफलतम योजना है। देशभर में 8 वर्षों में करोड़ों मकान का निर्माण किया जा चुका है।बिहार में वित्तीय वर्ष 20-21 में ग्रामीण क्षेत्रों में 1048591 मकान निर्मित हुए हैं। वही शहरी क्षेत्रों में वित्तीय वर्ष 21-22 में 530255 लाख मकान निर्मित हुए हैं।इस प्रकार 2 वित्तीय वर्षों में बिहार में कुल 1578846 मकानों का निर्माण हुआ है। इस योजना में केंद्र सरकार ने 66% की बढ़ोतरी करते हुए 79000 हजार करोड़ रुपए का बजटीय आवंटन किया गया है।देश भर में 500 आकांक्षी जिलों की पहचान की गई है। जिसमें 61 प्रखंड बिहार के हैं।इन प्रखंडों में जन स्वास्थ्य,महिला एवं बाल पोषण,उच्च श्रेणी की शिक्षा, लाभकारी कृषि,जन उपयोगी जल संसाधन एवं कौशल विकास के लिए सतत कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 47 लाख युवाओं के लिए अगले 3 वर्ष में राष्ट्रीय प्रोत्साहन योजना लागु किया जायेगा । जिसमें बिहार के युवाओं को बड़ा लाभ मिलना तय है। वही महिला सशक्तिकरण हमारा प्राथमिक लक्षण है। देश में 81लाख लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों का निर्माण होना है।बिहार में एक सफल प्रयोग है। इसलिए बिहार की महिलाओं को लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने जन-धन योजना सहित अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐतिहासिक व बढ़िया बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित मंत्री को दिल से आभार है।मौके पर भाजपा नेता वरूण सिंह, प्रमोद शंकर सिंह,प्रदीप सर्राफ,ललन चौधरी,गणेश यादव,अंकुर चौधरी,हर्षवर्धन सर्राफ आदि मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment