

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली 46 KG गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।।
- by Raushan Pratyek Media
- 24-Oct-2023
- Views
बिहार पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई में 46 कि०ग्रा० गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।।
मोतिहारी पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बोलेरो गाड़ी से छपवा
के रास्ते मोतिहारी की ओर आ रहे है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर मोतिहारी एवं थानाध्यक्ष, बंजरिया थाना को अलर्ट करते हुए नाकाबंदी कर सघन वाहन जॉच के निर्देश दिये गये जिसके फलस्वरूप सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर, मोतिहारी के नेतृत्व में बंजरिया थाना द्वारा नाकाबंदी कर सघन वाहन जॉच किया गया। वाहन जॉच के क्रम में बंजरिया थाना अन्तर्गत एन0एच0-28 के समीप खड़वा पुल के समीप एक बोलेरो चालक को तलाशी हेतु रोका गया। परन्तु
उक्त वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा जिसे मौजूद बलों द्वारा पकड़ा गया। पकड़ाये
व्यक्तियों / वाहन की जाँच के क्रम में 46 कि०ग्रा० गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में तुरकौलिया (बंजरिया) थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी :-
1. आजाद हुसैन, थाना- गोपालपुर, जिला- पश्चिम चम्पारण, बेतिया।
2. जलाद अंसारी उर्फ नूर होदा, थाना-पथरहिया, जिला- पर्सा नेपाल
बरामदगी :-
गांजा मादक पदार्थ के साथ एक बोलेरो में गांजा 46 kg गांजा
आपराधिक इतिहास :-
आजाद हुसैन, थाना- गोपालपुर, जिला- पश्चिम चम्पारण, बेतिया।
बंजरिया थाना काड सं0- 215 / 14 ( पशु क्रूरता अधिनियम)
छापमारी दल :-
1. श्री राज, सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर, मोतिहारी।
2. पु०नि० प्रभाकर पाठक, थानाध्यक्ष, बंजरिया थाना ।
3. पु०अ०नि० चन्द्रभूषण पाठक, बंजरिया थाना
4. परि०पु०अ०नि० किशन कुमार पासवान, बंजरिया थाना
5. बंजरिया थाना रिजर्व गार्ड।

Post a comment