मोतिहारी:शहीद भगत सिंह एवं अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प- माले



मोतिहारी:--जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के नारायण चौक भाकपा माले पार्टी कार्यालय परिसर में राष्ट्र नायक शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं ने शहादत दिवस मनाया!साथ ही रोड पर मार्च किया जिसमें बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता शामिल हुए!

शहादत दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र व देश को बचाने एवं शहीद भगत सिंह -अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का ने लिया संकल्प- *माले* 

शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस के मौके पर संकल्प सभा में शामिल कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को संबोधित क्रम में भाकपा माले जिला सचिव प्रभुदेव  यादव ने कहा -शहीद भगत सिंह देश की जनता की आजादी एवं बदलाव की लड़ाई के प्रतीक थे! वे हर वर्ष याद किए जाएंगे!

आजादी की लड़ाई के दुश्मनों का राज देश पर फासीवादी -भाजपा के रूप में कायम हो गया है! आजादी के लिए हजारों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी थी! लाखों- लोगों ने जेल यातनाएं झेली थी! केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संविधान और जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म करने की साजिश की जा रही है! इसे सच्चे देशभक्त लोग नहीं सहेंगे! आज पूरा देश भाजपा की लूट -झूठ, हिंसा - घृना, बेरोजगारी- महंगाई के बोझ के तले कराह रहा है! देश के तमाम परिसंपत्तियो संसाधनों जैसे- जल, जमीन, खाद्यान्न ,रेल ,सड़कें, हवाई अड्डे, बैंक, बीमा, एलआईसी एवं जंगल का मालिक अदानी- अंबानी  पूँजीपतियों को बनाया जा रहा है! इससे आम जनता की जीवन में परेशानियां और बढ़ेगी! आगे उन्होंने रोजी- रोटी और शांति- भाईचारा के संघर्ष को गांव- गांव में तेज करने का आह्वान किया! 

हम लोग जनता की बदलाव की आकांक्षा को मंजिल तक पहुंचाएंगे वर्ष 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाएंगे!

जिला सचिव प्रभु देव यादव एवं जिला कमिटी सदस्य रूपलाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, जीतलाल सहनी, दिनेश प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा -देश बचाओ जनसंवाद अभियान की शुरुआत आज हो रही है ! जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं छात्र नेता चंद्रशेखर के शहादत दिवस पर 31 मार्च को मोतिहारी में छात्र युवा मार्च आयोजित होगा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती गांव -गांव और शहर में मनाए जाएंगे! 22 अप्रैल 2023 को भाकपा माले की स्थापना दिवस मनाते हुए जनसंवाद का समापन होगा! जारी विज्ञप्ति में अतिउल्लाह मियां, मोहन राम, मेराज हुसैन, सनी देओल, अमरेश कुमार, शंभू यादव  ध्रुव साह शामिल है!

रूपलाल शर्मा- अंचल सचिव भाकपा माले 23 मार्च 2023

  

Related Articles

Post a comment