मोतिहारी:चंपारण बैंक्विट हॉल एवं रिजॉर्ट्स भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक कार्यक्रम हुआ संपन्न



मोतिहारी:--हरसिद्धि भाजपा मंडल कार्य समिति का बैठक चम्पारण बैंक्विट एंड रिसॉर्ट के प्रांगण में माननीय मंडल अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा के अध्यक्षता बुधवार  को हुई, मंच का संचालन युवा मंडल अध्यक्ष निकेश चौहान ने किया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल राय एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे, बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि तीन माह पर मंडल कार्यसमिति के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाती है, बैठक में पार्टी के अगली रणनीति तय किया जाता हैं, जिसमें रणनीति बनाकर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाता है, मौके पर भाजपा जिला के मंत्री इंजीनियर राकेश गुप्ता एवं  देवेश कुमार भाजपा लघु उद्योग के संयोजक पवन राज हरसिद्धि विधानसभा के संयोजक कुंदन राज, मनोज कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह भाजपा आईटी सेल मंडल संयोजक राजेश सिंह, मण्डल महामंत्री अनिल ठाकुर, छोटेलाल कुशवाहा, मण्डल उपाध्यक्ष रतीश सिंह, विजय कुशवाहा, उषा देवी, शोभा देवी, गुड्डी देवी,बजेन्द्र कुशवाहा एवं  मंडल के सभी कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment