मोतिहारी:महिला को पीट कर बुरी तरह जख्मी किया



मोतिहारी:--सुगौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी सुगांव पंचायत में एक महिला को पीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया।जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला बौधा गांव निवासी स्व भूलन साह की बेटी अनिता देवी बताई गई है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला का कथित रूप से 24 वर्ष पूर्व अपने पड़ोसी रामायण साह के साथ संबंध हुआ।जिसका एक 24 वर्षीय पुत्र भी है।पर दोनों की शादी रीति-रिवाज से नही हुई।अनिता शादी को लेकर रामायण पर दवाब बनाती थी।जिसको लेकर दोनो परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।पुलिस के अनुसार रामायण साह उसी मामले में जेल से छूट कर आया था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और महिला की गंभीर रूप से पिटाई कर दी गई।जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला की हो रही पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम में एसआई रामगुलाम यादव,दिलीप सिंह ,राज कुमार राम पुलिस बल के साथ पहुंचे और जख्मी महिला को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और  स्थिति देख मोतिहारी रेफर कर दिया गया।इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की खबर पर पहुंची पुलिस पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।बताया गया कि पीड़ित महिला से उसके कथित पति से पूर्व से विवाद चल रहा था।शादी के बाद पति छोड़ दिया था। केस मुकदमा चल रहा था। और उसी मामले में वारंट होने पर जेला भेजा गया था।जिसके प्रतिशोध में मारपीट होने की बात बताई गई।बताया गया कि पुलिस के द्वारा मामला शांत करा कर आने के बाद दोनो पक्षों में फिर से पथराव होने लगा।सूचना पर फिर से पुलिस की 112 नंबर की टीम पहुंची और मामले को शांत कराया।

  

Related Articles

Post a comment