मोतिहारी:--सुगौली स्टेशन गेट परिसर में बना शौचालय बुधवार से रेल यात्रियों के लिए चालू हो गया

मोतिहारी:--सुगौली स्टेशन गेट परिसर में बना शौचालय बुधवार से रेल यात्रियों के लिए चालू हो गया है।इस पे एंड यूज शौचालय को चलाने वाला चंदन मल्लिक ने बताया कि आम लोगो के लिए इस शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध हो रही है।पावर ग्रीड द्वारा लाखो की लागत से बना यह ई टॉयलेट दो वर्षों से अधिक बनने के बाद बंद पड़ा रहा।और यात्रियों को शौचालय की समस्या से दो- चार होते रहना पड़ा।बार-बार स्थानीय मीडिया कर्मियों के द्वारा शौचालय को चालू करने के लिए आवाज उठाया जाता रहा पर विभागीय अनुमति नही मिलने के कारण यह चालू नही हो सका।यात्रा के क्रम में यात्रियो को शौच जाने की समस्या झेलनी पड़ती रही।खास कर महिलाओं को ज्यादा ही परेशानी होती ही रही है।सुगौली जंक्शन स्टेशन नेपाल का सीमावर्ती और पूर्व मध्य रेलवे का उत्तरी क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्टेशन है।जहां से पैसेंजर,डेमो,मेल एक्सप्रेस, इंटरसिटी,सुपर फास्ट और सप्ताहिक करीब बीस जोड़ी यात्री गाड़ियां प्रतिदिन गुजरती है।जिस पर हजारों की संख्या में यात्री भी आते- जाते है।नेपाल की सीमावर्ती स्टेशन रक्सौल और नेपाल से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते है।इस रुट से पूरे देश के लिए गाडियां चलती है।पर बनने के दो वर्षों के करीब तक बंद रहा। यह शौचालय रेलवे की करतूत को दर्शाता है। रेलवे यात्रियों से भाड़ा तो सभी सुविधाओं का लेता है। पर इतनी महत्वपूर्ण व्यवस्था शौचालय को दो वर्षों तक बंद रखा गया जिससे रेलवे को भी राजस्व की भी क्षति हुई। और यात्रियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

  

Related Articles

Post a comment