पूर्णिया में मुहर्रम जुलूस के दौरान आपस में ही भिड़े दो पक्ष, 7 जख्मी

पूर्णिया: जिले के श्रीनगर थाने के अंतर्गत जगेली पंचायत के रहिकपुर गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान मारपीट हो गई जिसमें बीच बचाव करने गए लोगों पर बांस और पत्थरों से हमला किया गया।‌ इस घटना में सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मोहर्रम जुलूस के दौरान कुछ लोग आपस में उलझ रहे थे। इस क्रम में मोहम्मद कुनैन और जिब्राइल लड़ाई छुड़ाने गये तो विपक्षी लोगों ने बांस के फट्टे सर पर प्रहार कर दिया। अन्य लोग भी समझाने बुझाने गये तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस संबंध में श्रीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पूर्णिया भेज दिया गया, जहां इलाज चल रहा है। घायल मोहम्मद कुनैन ने कहा कि गांव के कुछ युवक मुहर्रम के दौरान मारपीट कर रहे थे, जब बीच बचाव के लिए गये तो हमलोगों पर हमला कर दिया। इसमें नजरूल, मुन्ना सद्दाम, शाकिब सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment