मुंगेर : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय तारापुर के तत्वाधान में 87 वहां त्रिमूर्ति शिवरात्रि महोत्सव आयोजित।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।



तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह व असरगंज ग्राम पंचायत के मुखिया डॉ राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।


असरगंज प्रखंड अंतर्गत असरगंज मुख्य बाजार हाथी नाथ कला परिषद कलाली मोड़ के प्रांगण में रविवार को प्रज्ञापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तारापुर के तत्वाधान में 87वां त्रिमूर्ति शिवरात्रि के महोत्सव पर कार्यक्रम में तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह असरगंज ग्राम पंचायत के मुखिया डॉ राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन स्नेहा दीदी ने की।कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ने तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह को शिव शंकर व लक्ष्मी नारायण के तिल चित्र भेंट किया।ब्रह्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय भागलपुर के वरिष्ठ राजयोगी प्रशिक्षिका अनीता दीदी जी ने बताई जिस तरह किसी भी व्यक्ति का नाम रहने का स्थान गुण और कर्तव्य से होता है।उसी प्रकार परमपिता परमात्मा का परिचय नाम रहने का स्थान गुण और कर्तव्य से होता है।जब इन चार बातों से परमपिता परमात्मा का परिचय हो जाता है तो परमपिता परमात्मा की याद  स्वत: आने लगती है याद करने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है और उनसे सर्व संबंधों सर्व संबंध जुड़ जाता है।परमात्मा का दिव्य परिचय इस प्रकार है नाम सदाशिव कर्तव्य अपने ज्ञान के प्रकाश से कलयुगी दुनिया का परिवर्तन कर सतयुगी दुनिया लाना रहने का स्थान शांति धाम परमधाम और गुण ज्ञान के सागर, शांति के सागर प्रेम के सागर खुशी का सागर।साथ में राजयोगी शिक्षिका बीके  स्नेहा दीदी जी ने बताई की रात्रि शब्द एक नवरात्रि के साथ है और दूसरा शिवरात्रि के साथ रात्रि शब्द कोई 24 घंटे वाली रात्रि की बात नहीं है। अज्ञानता रूपी घनघोर रात्रि जब इस धरा धाम पर आता है और आसुरी वृत्तियों का बोलबाला हो जाता है तब परमपिता परमात्मा का दिव्य अवतरण होता है और अपने ज्ञान के प्रकाश द्वारा आसुरी वृत्तियों वाला राज्य का नाश कर देवी राज्य की स्थापना करते हैं।मौके पर बीके बच्चन भाई,बीके मदन भाई,बीके कैलाश भाई ,बीकेमनीषा बहन,बीके शशि बहन,बीके लाड़ली बहन,बीके सोनम बहन,असरगंज ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया प्रो० दिलीप कुमार रंजन,मकवा पंचायत के पूर्व मुखिया ज्योति वैद्य,असरगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव लाल बहादुर साह, मकवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण यादव,जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह,शिव शक्ति सिंह,मुकेश मोदी,सुरेश साह, दर्जनों बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment