मुंगेर : लोक जनशक्ति पार्टी (आर) संगठन के संगठनात्मक कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक का किया गया आयोजन।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।


लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के जिलाध्यक्ष विनय कुमार उर्फ गुड्डू साह की अध्यक्षता में खड़गपुर के क्यूमेक्स सभागार में लोजपा (आर) के जिला मुंगेर के सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षओं की संगठन के संगठनात्मक कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणब कुमार उर्फ सीटू मोदी उपस्थित थे।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय कुमार सिंह उपस्थित थे।


मुख्य अतिथि प्रणब कुमार उर्फ सिट्टू मोदी  ने कहा कि पार्टी के हित में एवं संगठन की मजबूती को लेकर हमेशा संगठनात्मक कार्य होते रहना चाहिए।पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोजपा (आर)के नीति सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाने की पहल करें।जबकि बिहार सरकार की गलत नीतियों के कारण आज भी वंचित एवं शोषित समाज विकास से काफी दूर है।स्वर्गीय रामविलास पासवान के कारण ही भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर राष्ट्रीय दिवस की छुट्टी का सपना स्वीकार हुआ।


विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राष्ट्रीय युवा आयोग को लेकर हमेशा आवाज उठाने का काम करते आ रहे हैं।आज बिहार  सरकार के पास युवाओं एवं छात्रों के भविष्य की नीति नहीं है।लोजपा (आर)बिहार फर्स्ट एवं बिहारी फर्स्ट के मिशन के तहत ही बिहार मे चौमुखी विकास हो सकता है।छात्र,युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी में शामिल कर मजबूत प्रदान करने की बात कहा गया।


लोजपा (आर)के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष  यथाशीघ्र पंचायत से लेकर बूथ कमेटी  को बनाकर सूचीबद्ध करके प्रदेश मुख्यालय को सुपुर्द करें क्योंकि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर कई निर्णय लिया गया है।


लोजपा (आर) के आईटी सेल का जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।


बैठक में खड़कपुर नगर अध्यक्ष संजय ठाकुर,खड़कपुर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह,ज्योतिष पासवान,प्रदीप बिंद,टेटिया बंबर प्रखंड अध्यक्ष विभाकर सिंह,तारापुर प्रखंड अध्यक्ष जयराम मंडल,बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साह,मनोहर दास,सदर मुंगेर प्रखंड अध्यक्ष पप्पू रजक,धरहरा प्रखंड अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जिला उपाध्यक्ष चन्दन पासवान उपस्थित थे।

कार्यक्रम में लोजपा(आर) के प्रधान महासचिव रंजन पासवान, आईटी सेल का जिला अध्यक्ष रोहित सिंह,नवल किशोर पासवान,अधिवक्ता राजेश झा,अमित कुमार मिश्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment