

मुंगेर : बफ्टा कलाकारों ने संठी से 47 फीट लंबा और 10 इंच चौड़ा हुक्का पाती बनाकर बनाया रिकॉर्ड।
- by Raushan Pratyek Media
- 29-Oct-2024
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
हीरो राजन कुमार ने भारत की प्राचीन परम्पराओं को जीवित रखने की दिशा में उठाया कदम_
दीपावली के शुभ अवसर पर हीरो राजन कुमार के नेतृत्व में बफ्टा कलाकारों ने संठी से 47 फीट लंबा और 10 इंच चौड़ा "हुक्का पाती" बनाकर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है जिसमे 47 कलाकारो का सहयोग है।यह दुनिया का सबसे लंबा हुक्का पाती है।दीपावली के अवसर पर बिहार के गांवो में जुट से निकलने वाली संठी से हुक्का पाती बनाने की परंपरा रही है। ऐसी मान्यता है कि इससे लक्ष्मी घर के अंदर आती है और दरिद्र घर के बाहर चले जाते हैं।इसको दीपावली के दिन देर रात में सोने से पहले पुरुष जलाते हैं।
इस सबसे लंबे हुक्का पाती के लिए मुंगेर के अलग अलग प्रान्तों से 47 कलाकारो ने संठी लाकर दिया है। इसके पीछे हीरो राजन कुमार का विज़न यह है कि हमारे देश की जो पारंपरिक चीजें हैं, उन्हें जीवित रखा जाए।1947 में देश को आज़ादी मिली थी। राजन कुमार ने देश सर्वोपरि की सोच के साथ इसे 47 फिट लंबा बनाया है।आने वाले 2047 में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा मे बढ़ रहा है।यह उसी ओर बढ़ता हुआ एक कदम है।
दुनिया के सबसे बड़े हुक्का पाती को बनाने में लगभग 22 हजार रुपए लगे हैं। स्पॉट एन गाइड के ग्राउंड में इसे रखा गया है। इसको देखने के लिए सैकड़ो लोग दीपावली के परिधान में आ रहे हैं।महिलाओं, बुजुर्गों में उत्साह है।बहुत ही शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से इसे पूरा कर लिया गया है।
राजन कुमार के नेतृत्व में बफ्टा कलाकार विनोद कुमार बूंद, सुहैल राना सहित कई लोगों की मेहनत से यह कार्य हुआ है।यह राजन कुमार का कॉन्सेप्ट है।वह कहते हैं कि हम अपनी धरती, परम्पराओं और मिट्टी से जुड़े हुए लोग हैं।दीपावली पर हुक्का पाती की प्राचीन परंपरा रही है,इसी परंपरा को आगे बढाते हुए यह कदम उठाया गया है।

Post a comment