मुंगेर : कांवरिया पथ पर स्वास्थय शिविर का कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।



कांवरिया पथ पर अस्थाई स्वास्थ्य शिविर सुविधा का उदघाटन कमिश्नर संजय कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी नवीन कुमार ने फीता काटकर किया। शिविर के उदघाटन के मौके पर डी एम ने कहा कि 24 घंटे कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।24 घंटे शिविर में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे।वहीं कांवरिया की सुविधा के लिए 5 बेड बनाया गया।जो जरूरतमंद कांवरियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायेंगे।सभी स्वास्थ्य शिविर मेेें आवश्यक दवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिये गये है।डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार जांच किया जायेगा।इस दौरान डयूटी से गायब पाये जाने वाले चिकित्सक या स्वास्थयकर्मी पर कड़ी कारवाई किया जायेगा।  इस मौके पर तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह,जिला सिविल सर्जन,असरगंंज प्राथमिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर निरंजन चौधरी,डॉ शैलेश कुमार एवं आशा उपस्थित थेे।

  

Related Articles

Post a comment