मुंगेर सांसद केन्द्रीय मंत्री ने तेलडीहा मंदिर में टेका माथा।

मुंगेर /बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान। 




जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन कुमार सिंह ने तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह के साथ दुर्गा मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे।


मंदिर के गर्भगृह में पूर्व जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री ललन कुमार सिंह,तारापुर माननीय विधायक राजीव कुमार सिंह,सौरभ निधि,निर्मल सिंह कुशवाहा को मुख्य पुजारी श्याम आचार्य,नागो आचार्य के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराया गया।मंदिर के गर्भगृह में मेढ़पति परिवार के लोग भी उपस्थित थे।बाहर निकलने के बाद सांसद ने कार्यकर्त्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।उन्होंने बताया कि  माता तिलडीहा मंदिर की महिमा अपरंपार है।यहां मां की कृपा से श्रद्धालु का काफी भीड़ भी लगी रहती है और दूर दूर से लोग मैया के दरबार में माथा टेकने पहुंचते हैं।


इस मौके पर पंचायत की मुखिया अनिता मिश्रा बांका जिला एसडीओ अविनाश कुमार,एसडीपीओ बिपिन बिहारी,पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार,बीडीओ नीतीश कुमार,बीपीआरओ रौनक झा,थानाध्यक्ष मंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में एनडीए के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment