

मुंगेर : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अवसर पर 501 कुंवारी कन्या व महिलाओं ने कलश सर पर धारण किया।
- by Raushan Pratyek Media
- 16-Apr-2023
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
-जगह जगह शर्बत का स्टॉल लगाया गया था।
-दही का लस्सी व खिचड़ी का महाप्रसाद खिलाया गया।
असरगंज दुग्ध बाजार मायाराम ठाकूरबाड़ी के प्रांगन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अवसर पर 501 कुंवारी कन्या व महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया।इससे पूर्व पंडित प्रमोद मिश्रा व अमरजीत मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ के मुख्य यजमान शिवनंदन साह व पूनम देवी ने कलश देवता का पूजा अर्चना किया।तत्पश्चात हरिद्वार से पधारे स्वामी सुबोधानंद जी महाराज,स्वामी रामदास के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा असरगंज मारवाड़ी टोला,विक्रमपुर दुर्गा स्थान होते हुए राजबनैली दुर्गा मंदिर में माथा टेका।तथा असरगंज बस स्टैण्ड,सरस्वती स्थान,बिहुला स्थान होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुॅचे।कलश शोभा यात्रा में ढोल बाजा के साथ जयश्रीराम का नारा लगाते हुए पूरे क्षेत्र का भम्रण कराया गया। मंच संचालन एलआईसी के एजेंट सुरेश साह व कार्यक्रम के व्यवस्थापक सुभाष साह थे। कलश यात्रा के दौरान जगह जगह शर्बत के स्टॉल लगाया गया था।लोग ठंडे शर्बत का सेवन कर प्यास बुझाते देखे गये।वहीं कलश यात्रा में शांमिल श्रद्धालुु भक्तों को लस्सी व खिचड़ी का महाप्रसाद खिलाया गया।इस अवसर पर असरगंज ग्राम पंचायत के मुखिया डा.राकेश कुमार,असरगंज पूर्व जिप सदस्य अनिल वैध,पूर्व मकवा मुखिया ज्योति वैध,असरगंज के पूर्व मुखिया प्रो.दिलीप कुमार रंजन,नरेश साह,मंटू भगत,भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गुंजन मांझी,कुंदन साह,रवि गुप्ता,विदेशी मंडल,राजाराम नायक,डा.महेन्द्र मंडल,वासुदेव प्रसाद साह,श्रवण कुमार,गौतम कुमार असरगंज मुख्य बाजार के कई बुद्धिजीवी एवं महिला पुरुष श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

Post a comment