मुंगेर : राजन कुमार ने कोलकाता में चार्ली चैपलिन द्वितीय के 5101वें लाइव शो से सबको कर दिया मंत्रमुग्ध।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।

पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता में हीरो राजन कुमार उर्फ चार्ली चैपलिन द्वितीय ने अपने 5101वें लाइव शो से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राजन कुमार सारी दुनिया मे चार्ली चैपलिन 2 के रूप में जाने जाते हैं।उन्होंने जामनगर, गुजरात में चार्ली चैपलिन 2 का 5100वां लाइव शो परफॉर्म किया था और अब 27 जून 2023 को उन्होंने सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में 5101वां चार्ली चैपलिन द्वितीय का लाइव शो किया।कोलकाता के खुबसूरत होटल हॉलिडे इन मे संचित (रीना और संजय अग्रवाल के पुत्र) और गरिमा (निशा और अरुण गोयल की पुत्री) की शादी के समारोह में यह शो यादगार बन गया।


भारतीय चार्ली चैपलिन की वेशभूषा में अभिनेता राजन कुमार ने कहा कि चार्ली ने कोलकाता में खुद को सातवें आसमान पर महसूस किया। सिटी ऑफ जॉय का खाना पीना, यहां का रहन सहन,बहुत मजा आ गया।हॉलिडे इन होटल में ऑडिएंस का मनोरंजन करना खुशी की बात रही।यहां का माहौल बहुत ही लुभावना था। यहां के होस्ट संजय अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल फैमिली फ्रेंड हैं।एक प्राइवेट फंक्शन में उन्होंने चार्ली चैपलिन 2 को याद किया, यह एक करिश्मा है।मैं अग्रवाल परिवार को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने हमारा लाइव शो रखा और यहाँ आए सभी मेहमानों ने परफॉर्मेंस को एन्जॉय किया। कोलकाता बाकी मेट्रो शहरों से अलग है, यहां आर्ट और कल्चर को सराहा जाता है। यहां अपना 5 हजार 101 वां लाइव शो यादगार बन गया।मैं इस सफर के लिए अपने गांव टेटिया बम्बर, मुंगेर,बिहार,मुम्बई और विश्व के सभी उन लोगों को धन्यवाद कहता हूँ जो चार्ली चैपलिन को पसन्द करते हैं। 


राजन कुमार ने आगे कहा कि कोलकाता दूसरे बड़े शहरों वाली भागमभाग वाली जिंदगी से सुरक्षित है,यहां के माहौल में कला संस्कृति और साहित्य का रस घुला हुआ है। 


बता दें कि हीरो राजन कुमार का कोलकाता से 20 वर्षों का गहरा संबंध रहा है और यहां की संस्कृति को उन्होंने पूरी तरह से आत्मसात कर लिया है। 


राजन कुमार को कोलकाता के पुरूलिया छाऊ नृत्य के लिए नेशनल अवार्ड मिला था,बंगाली भाषा में बनी एरामस्क डियो कम्पनी के लिए उन्होंने पहली बार विज्ञापन किया था जो वर्ल्ड फेमस हुआ। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के रोल में राजन कुमार को हमेशा से लोगों का प्यार मिलता रहा है,कई बॉलीवुड हिन्दी फिल्म के नायक राजन कुमार सुपर स्टार मिथुन चक्रवर्ती को कभी नहीं भूल सकते हैं जिन्होंने सन 2010 में मुम्बई में राजन की विलक्षण अभिनय प्रतिभा को देख कर " हीरो " टाइटल देकर सम्मानित किया तब से लोग अभिनेता राजन कुमार को "हीरो राजन कुमार" के नाम से जानते है। बंगाल के प्रणब मुखर्जी से सन 2014 में उनकी मुलाकात, बात यह सब कोलकाता से राजन कुमार के गहरे कनेक्शन को बताता है। 26 जनवरी को राजपथ पर उन्होंने राष्ट्रीय झांकी में अपनी शानदार अदाकारी पेश की थी,जिसके लिए राष्ट्रपति भवन,नई दिल्ली में उनकी प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था उसके बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें सम्मानित किया था।

  

Related Articles

Post a comment