

मुंगेर : तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह ने संग्रामपुर में भूमिहीन लाभुकों को बांटा पर्चा।
- by Raushan Pratyek Media
- 21-Nov-2024
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा हर भूमिहीन परिवार को जमीन उपलब्ध कराकर पक्का मकान बनवाने का सपना साकार हो रहा है।इस दिशा में आज संग्रामपुर में तारापुर माननीय विधायक राजीव कुमार सिंह,मुंगेर जिला पदाधिकारी,मुंगेर एडीएम और तारापुर अनुमंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर लाभुकों को पर्चा वितरण किया गया।इस कार्यक्रम से क्षेत्रों के कई परिवारों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा।
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायित्व मिलेगा और उनका जीवन बेहतर होगा।यह योजना माननीय मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शिता और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
माननीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी इस प्रयास में एक साथ हैं और इस योजना को सफल बनाने हेतु संकल्पित हैं।

Post a comment