

मुंगेर : तारापुर प्रधान कार्यालय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान की 77वां जयंती मनाया गया।
- by Raushan Pratyek Media
- 05-Jul-2023
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के द्वारा तारापुर प्रधान कार्यालय में पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान जी की 77वा जयंती धूम धाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक सिंह व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री मिथिलेश सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मेन विंग के जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने व मंच संचालन सांसद प्रतिनिधि चंद्र शेखर चौधरी के द्वारा किया गया।मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ़ सिट्टू मोदी,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सर्वेश,युवा नेता अंटूश राणा,प्रदेश सचिव रविंद्र पासवान,महिला नेत्री कलावती देवी,आईटी सेल प्रदेश महासचिव विनोद सिंह,आईटी सेल जिलाध्यक्ष रोहित सिंह,लेबर सेल जिलाध्यक्ष नवल पासवान,प्रखंड अध्यक्ष जयराम मंडल,विभाकर सिंह,संजय झा,चन्दन पासवान, अविनाश कुमार एवं पंचायत अध्यक्ष इस मौके पर उपस्थित थे।

Post a comment