

मुंगेर : मुजफ्फरपुर विधायक ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया।
- by Raushan Pratyek Media
- 22-May-2023
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
- पार्टी के हरे कार्यकर्त्ता मिलकर करे कार्य : प्रदेश सचिव।
असरगंज प्रखंड क्षेत्र के ममई काली स्थान के प्रांगन में प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोहर कुमार की अध्यक्षता में की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर के विधायक मुन्ना यादव थे।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तारापुर के पूर्व राजद प्रत्याशी अरूण कुमार साह थे।जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन राजद प्रदेश सचिव जितेंद्र कुशवाहा ने किया। अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुजफ्फरपुर के विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि लोक सभा चुनाव नजदीक आ गया है।बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा।संगठन की मजबूती के लिए उन्होने सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया।वहीं राजद प्रदेश सचिव जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के सदस्य के रूप में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़े।पार्टी के लिए जोर शोर से ओर पूरी लग्न के साथ कार्य करे। ताकि इस बार की चुनाव में राजद और भी मजबूती के साथ उभर कर आ सके।इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्त्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा।कार्यक्रम को तारापुर के पूर्व राजद प्रत्याशी अरूण कुमार साह,संजय यादव, जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा,जिला प्रवक्ता अभिमन्यु यादव,तारापुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह,अजय दास, युवा प्रदेश सचिव मो.नसीम ने भी संबोधित किया।इस मौके पर दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a comment