मुंगेरीलाल हीरो राजन कुमार को हैदराबाद में मिला इंडिया के बेस्ट चार्ली चैपलिन का अवॉर्ड।

विश्वमोहन कुमार विधान।

हैदराबाद के इंटरनेशनल एक्सकलूसिव स्टार अवार्ड्स में राजन कुमार ने पूरा किया चार्ली चैपलिन 2 का 5080वां लाइव शो,साउथ इंडिया के दर्शकों ने कहा चार्ली जिंदा है राजन के रूप में।

चार्ली चैपलिन 2 के रूप में पूरे विश्व में विख्यात हीरो राजन कुमार ने हैदराबाद में अपना 5080वां लाइव शो पूरा कर लिया है।इस अवसर पर राजन कुमार ने लगातार 5 घण्टे तक अपनी परफॉर्मेंस से साउथ के लोगों को खूब हंसाया।लाइव शो में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया।चार्ली चैपलिन द्वितीय के लाइव शो से लोगों को हंसा हंसा कर लोट पोट कर देने में सफल रहे अंतरराष्ट्रीय भारतीय कलाकार हीरो राजन कुमार को वहां सम्म्मनित भी किया गया। हैदराबाद के लोग हंसना जानते हैं इसलिए उन्होंने सीसी2 के शो को खूब एन्जॉय किया।इस शो में पुलिस अधिकारी, साउथ इंडस्ट्री के कुछ चेहरे डिग्निट्री के रूप में हाजिर थे। 

11 फरवरी 2023 को हैदराबाद की पोट्टी श्रीअमुलु तेलगु यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य इंटरनेशनल एक्सकलूसिव स्टार अवार्ड्स शो में राजन कुमार को इंडिया के बेस्ट चार्ली चैपलिन के रूप में सम्मानित किया गया। वामसी इवेंट्स और मोर्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में चार्ली चैपलिन द्वितीय ने अपनी कला से सबको प्रभावित किया।अपने हैदराबाद के दौरे के दौरान चार्ली ने चारमीनार का भी लुत्फ उठाया, हैदराबादी चाय भी एन्जॉय की। 

बैक टू बैक राजन कुमार के शोज़ हैं।हैदराबाद के बाद मुम्बई में उनका एक शो है उसके बाद कृषि महाविद्यालय भागलपुर के एक कार्यक्रम में उन्हें जाना है। बता दें कि राजन कुमार ने अपनी अनूठी कला से विश्व भर को प्राभावित किया है। इस मुंगेर ,बिहार पुत्र ने अपनी कलाकारी से सिर्फ बिहार ही नहीं देश का नाम रौशन किया है। 

राजन कुमार के लिए नया वर्ष 2023 नई उपलब्धियां लेकर आया है।26 जनवरी को कर्त्तव्यपथ की झांकी में राजन कुमार ने जो समां बांधा अब उसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण भारत के लोगों के दिलों में उन्होंने जगह बनाई है।मुंगेर बिहार के रहने वाले राजन कुमार के फैन्स उत्तर भारत से लेकर महाराष्ट्र, गुजरात और हैदराबाद तक फैले हुए हैं।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में नाम दर्ज करवा चुके हीरो राजन कुमार वर्षो से सिनेमा,स्टेज,टीवी और कला के विभिन्न पहलुओं से जुड़े हुए हैं।दो दशकों में वह लाइव प्रस्तुति देकर चार्ली चैपलिन द्वितीय के नाम से विश्व  में मशहूर हो गए हैं।बाल साहित्य के लेखक के रूप में हंसता बचपन इनकी एक अद्भुत पुस्तक है।

  

Related Articles

Post a comment