मुजफ्फरपुर : छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अमरेन्द्र कुमार


Reporter/Rupesh Kumar 


मुजफ्फरपुर : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आदेश पर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के संरक्षण में छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार ने मंगल बार को नए प्रदेश पदाधिकारियों के सूची जारी करते हुए छात्र राजद के प्रदेश महासचिव अमरेन्द्र कुमार को अब प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दिया है।

बताते चले की भ्रष्टचार के खिलाफ संघर्ष करने वाले मीनापुर प्रखण्ड के मदारीपुर कर्ण गांव के अमरेन्द्र कुमार को 2015 में छात्र राजद का प्रखण्ड अध्यक्ष बनाया गया था बिहार विधान सभा 2015 के चुनाव में अच्छे कार्यों को देखते हुए छात्र राजद मुजफ्फरपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया उसके बाद उसे 2019 के लोकसभा और 2020 के बिधानसभा चुनाव में चुनाव अभिकर्ता जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेबारियो को अच्छे तरीके से निभाया तो उन्हे,2021 और 2022 में छात्र राजद बिहार प्रदेश का महासचिव बनाया पार्टी और जनता के प्रति वफादारी और संघर्ष हमेशा जारी रखें हुए है।

छात्र युवाओं में छात्र नेता का काफी लोकप्रियता भी है.


प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिलने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहां की पार्टी, संगठन के प्रति वफादारी, आम आवाम, छात्र के आवाज को हमेशा की तरफ बुलंद करते रहेंगे एक गरीब आदमी के लड़के और ग्रामीण क्षेत्र से जिनके कोई सगा संबंधी भी राजनीति में नहीं है उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है इसका किस शब्दों में आभार प्रकट करें मेरे पास शब्द नहीं है.



उनके इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी पर आईटी मंत्री इस्राइल मंसूरी, एमएलसी कारी सोहेब ,मीनापुर विधायक मुन्ना यादव, बोचहां विधायक अमर पासवान, गायघाट विधायक निरंजन राय, जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता, अभिमन्यु यादव, प्रदेश महासचिव विष्णु यादव,छात्र नेता अमन पटेल,मीनापुर राजद अध्यक्ष उमाशंकर सहनी,रणधीर यादव, आइटी शेल के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, अतुल यादव, सोनू पांडे,आकाश यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता ने बधाई दिया।

  

Related Articles

Post a comment