

मुजफ्फरपुर : भाजपा गायघाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शक्ति केन्द्र प्रमुख का किया मनोनयन
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Apr-2023
- Views
Reporter/Rupesh Kumar
मुजफ्फरपुर : जिले के गायघाट भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शक्ति केन्द्र प्रमुख का मनोनयन किया. इस संबंध में मंडल अध्यक्ष ने रविवार को पत्र जारी कर इसकी घोषणा किया.
जिसके अनुसार बाघाखाल में रंजीत प्रसाद सिंह, रामनगर में अशोक कुमार झा, दहिला पटशर्मा में अभय यादव,बोआरीडीह में सुशील कुमार सिंह,लोमा में राजीव यादव, बेरुआ में अजय कुंवर,जारंग पश्चिमी में रोहित सिंह,जारंग पूर्वी में रजनीश सिंह, कमरथू में नंदकिशोर महतो,मैठी में सुरेन्द्र सिंह,बखरी में मनीष कुमार व महमदपुर शुरा में राधेश्याम सहनी को शक्ति केन्द्र प्रमुख बनाया गया है.
नवनियुक्त शक्ति केन्द्र प्रमुख को भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, नागेन्द्र यादव, शंभू महतो,वीरन राम व मुन्ना सहनी आदि ने बधाई दिया है।

Post a comment