

मुजफ्फरपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा गायघाट पश्चिमी ने कार्यक्रम का किया अयोजन
- by Raushan Pratyek Media
- 11-Feb-2025
- Views
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता जनसंघ के अध्यक्ष अंत्योदय और एकात्ममानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी गायघाट पश्चिमी मंडल कार्यालय भुसुरा चौक पर मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह नेकहा की उन्होंने समाज के अंतिम पायदान के लोगों के लिए अंत्योदय पर जोड़ दिया उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दिया। उनके आदर्शों पर चलकर हीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए काम कर रहे है.
कार्यक्रम को मुख्यरूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, सुरेश सहनी, संजय कुमार दिवाकर, भिखारी सिंह, जयशंकर कुंवर, अरुण राय, जमशेद आलम, राजीव राय, नंदकिशोर महतो, यशवंत सिंह, गोपाल सिंह, चंचल सिंह ,डाo महेश सिंह,विजय सिंह आशनारायण सिंह,दिव्यांशु झा ,भज्जु सिंह ने संबोधित किया.
मुजफ्फरपुर रिपोर्ट/रुपेश कुमार

Post a comment