

मुजफ्फरपुर : बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला :भाजपा की बैठक में बूथों को मजबूत बनाने पर बल
- by Raushan Pratyek Media
- 05-Mar-2023
- Views
Reporter/Rupesh Kumar
मुजफ्फरपुर : अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ सशक्तिकरण अभियान के निमित रविवार को भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में बूथ स्तर तक संगठनात्मक विषयों पर भाजापा कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई.
स्थानीय गोबरसही स्थित एक होटल के सभागार में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान की टोलियों ने भाग लिया. बैठक में संगठनात्मक वृत्त जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने लिया.
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसकी मजबूती के आधार स्तम्भ इसकी कार्यप्रणाली और कार्यकर्ता हैं हमने बूथ स्तर पर मजबूती के साथ मिलकर कार्य किया है जिसके परिणाम सुखद हैं देश में आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है एवं हमारे नेता मोदी ने विश्व में भारत का परचम लहराया है भारतीय नेतृत्व की स्वीकार्यता आज विश्व पटल पर अंकित है यह सब संभव हो सका है हमारी पार्टी द्वारा सूक्ष्मता से किए गए कार्य का परिणाम है केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बूथ की मजबूती हेतु पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान से जुड़ने एवं प्रभावी रूप से करने का आह्वाहन किया है मै प्रदेश को आश्वस्त करता हुं कि जिला भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में अपना सम्पूर्ण समय देगा हम जिले के हर बूथ तक पहुँचेंगे और केंद्र द्वारा दिए गए प्रत्येक निर्देश को अक्षर सह पूर्ण करेंगे मैं दावे के साथ कहता हूँ यदि हमने इन सभी कार्यो को पूरी कर्मठता और ईमानदारी से किया तो 2024 में प्रचंड मतों से भाजपा सरकार बनाने से हमे कोई ताकत नही रोक सकती ।
कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बूथ कमेटी के निर्माण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जो विकास कार्य चल रहे हैं, उसे कार्यकर्ता जन-जन तक पंहुचाए।
उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि जल्द ही यह इसी प्रकार के कार्यक्रम जिला मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। पूरा विश्वास है कि भाजपा साल 2024 के आम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
सांसद अजय निषाद ने बजट पे चर्चा करते हुए कहा कि जन - आकांक्षाओं के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने वाला यह केन्द्रीय बजट है ।
वहीं प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी ने कहा कि कार्यकर्ता कमर कस लें। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।सभी कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करें। उन्होंने बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पूर्ण बहुमत से सरकार केंद्र में बना पाई। कार्यकर्ता उस इतिहास को दोहराने के लिए तैयार रहें।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ तक जाकर सभी कार्यकर्ताओं को सरल एप से जोड़ें।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने अपने संबोधन में सभी शक्ति केंद्रों पर महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के कार्यक्रम को लेकर करणीय कर्यों पर चर्चा की ।
मंच संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू और धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री रविकांत सिन्हा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा,पूर्व मंत्री अजीत कुमार, पूर्व विधान पार्षद प्रो नरेंद्र सिंह, पूर्व विधान पार्षद श्रीमती गीता देवी , पूर्व प्रत्याशी अर्जुन राम, वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, बिंदेश्वर सहनी, वैशाली लोकसभा संयोजक श्रीमती ललिता कुशवाहा, मुजफ्फरपुर लोकसभा प्रभारी रत्नेश्वर सिंह, संयोजक मुकेश चंद्रवंशी, पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सुनीता सहनी, हरिमोहन चौधरी, जिला मंत्री संतोष साहेब , आदर्श कुमार सिंह, प्रवक्ता राजीव कुमार ,प्रभात कुमार, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय झा, प्रदुमन राणा, सम्राट कुमार ,महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ रागिनी रानी , अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष फेकू राम, नंद किशोर पासबान, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री आशीष अग्रवाल, विकास गुप्ता , प्रणव भूषण मोनी , आनंद कुमार सिंह और अन्य मंडल अध्यक्ष और बूथ सशक्तिकरण टीम के सदस्यों की बैठक में उपस्थित रही.

Post a comment