

मुजफ्फरपुर : पैक्स अध्यक्ष का आमरण अनशन जदयू नेता और बीडीओ ने जूस पिलाकर अनशन कराया समाप्त
- by Raushan Pratyek Media
- 29-Mar-2025
- Views
मुजफ्फरपुर : शनिवार को गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर कांटा पिरॉछा उत्तरी के पैक्स अध्यक्ष नागेन्द्र साह का आमरण अनशन जदयू नेता प्रभात किरण और प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. पैक्स अध्यक्ष चार्ज नहीं मिलने के कारण अनशन पर थे.
जदयू नेता प्रभात किरण के आग्रह पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 4 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ की अध्यक्षता में पैक्स कार्यकारिणी के गठन और आम सभा कराने की घोषणा की। तत्पश्चात पैक्स अध्यक्ष ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की.
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं मे सुनील राय पैक्स अध्यक्ष, राजेश रंजन पैक्स अध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह पैक्स अध्यक्ष, अनील कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष, युवा नेता गौरव गुंजन, सुमित कुमार, संतोष कुमार, युवा जदयू अध्यक्ष राजा यादव, जयराम यादव, कामेश्वर राय, प्रभात कुमार,चंदन यादव आदि प्रमुख थे.

Post a comment