मुजफ्फरपुर : गायघाट सामाचिक मंच के प्रखंड अध्यक्ष बने मनोज कुमार सिंह : सदस्यों ने दी बधाई


Reporter/Rupesh Kumar


मुजफ्फरपुर : गायघाट सामाजिक मंच के गायघाट पूर्वी प्रखंड कि बैठक गायघाट स्थित स्वर्गीय नीतीश्वर प्रसाद सिंह स्मारक स्थल के प्रांगन में आयोजित हुआ, जिसमें मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुआ. बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड के नये अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को चुना गया जो की केवटसा के निवासी है, जिसका प्रस्ताव मंच के वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया पति अशोक कुमार शर्मा ने किया, समर्थन अरुण महतो पिरौछा निवासी ने किया गया.


इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, मनोज कुमार  सिंह,राजीव रंजन सिंह, अशोक कुमार शर्मा, विकास कुमार, अरुण महतो,रितेश कुमार,राजीव कुमार सिंह, धर्मवीर कुमार यादव , रत्नेश सिंह यादव, राजेश राय,पवन कुमार राय, पंकज कुंवर, उमाशंकर कुंवर,अमर वीर कुमार,डा.राजीव कुमार सिंह, हेमंत कुमार सिंह, राममूर्ति ठाकुर, जगन्नाथ गामी इत्यादि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


बैठक में प्रखंड कि प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुआ, तत् पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नए प्रखंड की कमेटी विस्तार के बाद मई के मध्य में प्रखंड पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल कि जायेगी.

  

Related Articles

Post a comment