Protest को लेकर सूबे की सरकार का बड़ा फैसला, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सर्विस बंद
- by Manjesh Kumar
- 24-Jul-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ पोस्ट को लेकर अब सूबे की सरकार सख्त नजर आ रही है। इसी वजह से बिहार के मुजफ्फरपुर में अफवाह और उपद्रव रोकने के लिए 24 जुलाई से 26 जुलाई तक सोशल मीडिया और मैसेजिंग सेवाओं पर रोक लगा दी है। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम समेत 24 सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बिहार के अलग अलग जिलों में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और बवाल के बाद सरकार सख्त हो गई है। अफवाह को रोकने के लिए पुलिस महकमा सर्तक है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में अफवाह रोकने को लेकर गृह विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। डीएम-एसएसपी की सिफारिश पर इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।
मुजफ्फरपुर में 24 जुलाई यानी आज से लेकर 26 तारीख तक सोशल नेटवर्क को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि मुजफ्फरपुर के टाउन-वन और पुलिस सब डिवीजन टाउन-2 में 24 जुलाई 12:30 बजे से 26 जुलाई सुबह 10:00 बजे तक सोशल नेटवर्किंग साइट्स और मैसेजिंग सर्विस पर रॉक रहेगा। मुजफ्फरपुर के डीएम एसपी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। ऐसा अफवाह को रोकने और इससे संबंधित मैसेज रोकने के लिए किया गया है। गृह विभाग ने टेलीकम्युनिकेशन एक्ट-2023 के तहत यह आदेश जारी किया है। अब मुजफ्फरपुर के पुलिस सब डिवीजन-1 और टाउन-2 में 26 तारीख की सुबह तक बंद रहेगा। इसके तहत फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम समेत 24 तरह की सेवायें प्रभावित होंगी. ब्रॉडबैंड कम्युनिकेशन सर्विस भी बंद रहेगा। हालांकि गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी इंटरनेट और इंटरनेट बेस्ट सर्विस, बैंकिंग, रेलवे सर्विस पर रोक नहीं रहेगा।


Post a comment