मुजफ्फरपुर : गायघाट में एमओ ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना : राशन कार्ड में आधार सीडिंग कराना अनिवार्य
- by Raushan Pratyek Media
- 12-May-2023
- Views
ब्यूरो/रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्य अधिनियम 2013 के तहत लक्षित जन वितरण प्रणाली के सभी लाभुकों को ई-पॉश यंत्र के माध्यम से 30 जून तक आधार सीडिंग करना अनिवार्य कर दिया गया है, जो लाभुक 30 जून तक आधार से सीडिंग नहीं करवाएंगे वैसे लाभुकों का नाम एक जुलाई को काट दिया जाएगा. इसको लेकर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार ने आधार सीडींग को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
मौके पर बंदरा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रभारी गायघाट प्रभात कुमार ने बताया कि उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार की अधिसूचना द्वारा राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य के लिए 30 जून तक आधार संख्या की सीडिंग अनिवार्य कर दिया गया है। सभी राशन कार्ड धारी को निर्देश दिया जाता है कि वे लोग अपने कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य की आधार सीडिंग 30 जून तक अनिवार्य रूप से करा लें। इसके लिए प्रत्येक सदस्य किसी भी लक्षित जन वितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान पर संधारित ई-पॉश यंत्र के माध्यम से निशुल्क आधार से सीडिंग करा सकते हैं यदि किसी राशन कार्ड में अंकित किसी सदस्य की आधार सीडिंग 30 जून तक नहीं होती है तो ऐसे में सरकार के निर्देश के अनुसार सभी सदस्यों के नाम राशन कार्ड से 1 जुलाई को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा और उन सदस्यों को राशन का लाभ नहीं दिया जाएगा.
मौके पर जिला महामंत्री सह पैक्स अध्यक्ष राजेश रंजन, सुमित यादव, सत्येन्द्र सिंह, महेश प्रसाद यादव,दीपक कुमार, मीरा देवी, वीररंजन सिंह, रजनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, दिग्विजय राय, सोनी देवी,प्रियंका कुमारी, अनिल मंडल ,कृष्णदेव सिंह,मुकेश कुमार,प्रमोद कुमार, आशिसलाल साह, बैजू गुप्ता आदि थे.


Post a comment