मुजफ्फरपुर : नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन आचार्य द्वारा विधिवत यज्ञ का करवाया गया प्रारंभ



Reporter/Rupesh Kumar 


मुजफ्फरपुर : गायघाट प्रखंड के बाघाखाल पंचायत के दहिला ग्राम में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन गायत्री परिवार के आचार्य धर्मेन्द्र जी द्वारा विधिवत यज्ञ का प्रारंभ करवाया गया. मुख्य यजमान डा. के .के .सिंह सहित प्रत्येक कुंड पर नौ दंपतियों ने हवन पूजन किया। आचार्य धर्मेन्द्र जी के प्रवचन के साथ गायत्री परिवार के भजनों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। प्रवचन में आचार्य ने यज्ञ की महता का विवरण किया साथ हीं अच्छे कर्म और अच्छे संस्कार के साथ जीवन जीने की महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से एक बुराई छोड़ने का संकल्प दिलवाया. अंत में महाप्रसाद का वितरण और भंडारा भी लोगों ने भाग लिया रात्रि में भजन प्रवचन का आयोजन हुआ.


यज्ञ में मुख्यरूप से मुख्य यजमान डा.के.के.सिंह ,ललित सिंह ,राम विनोद सिंह ,रामनरेश बाबा ,सरोज सिंह ,भिखारी सिंह ,विपिन सिंह ,रामबालक सिंह ,आशनारायण सिंह ,देवेंद्र सिंह ,मनीष सिंह ,सतीश सिंह ,शैलेन्द्र सिंह सहित हजारों श्रधालुउपस्थित रहें.

  

Related Articles

Post a comment