मुजफ्फरपुर : सरपंच के साथ मारपीट के बाद भड़के लोग : राजद नेता ने पुलिस पर लगाए कई आरोप..
- by Raushan Pratyek Media
- 06-Feb-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को बंदरा प्रखंड के बड़गांव में एक सरपंच के साथ पुलिस द्वारा मारपीट के आरोप के बाद भड़के लोग. सड़क जाम कर किया विरोध. इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राजद नेता प्रभात किरण पहुंचे. वही उन्होंने कहा कि डीजे बजाने को लेकर विवाद के दौरान लोगों के साथ अभद्र व्यवहार का विरोध सरंपच लाल बाबू सहनी ने किया. जिस पर पियर थाना प्रभारी रजनीकांत ने सरपंच और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई. इसके विरूद्ध जनाक्रोश हुआ जिस पर थाना प्रभारी ने करीब 20 राउंड फायरिंग किया. इस पर लोगो में काफी आक्रोश हुआ. उन्होंने कहा कि पियर थाना प्रभारी रजनीकांत काफी भ्रष्ट और तानाशाह प्रवृत्ति के है. उन्होंने मौके से ही वरीय आरक्षी अधीक्षक से बात कर थाना प्रभारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर निलम्बित करने की मांग की.
मौके पर उनके साथ मो इफ्तेखार आलम, पूर्व मुखिया नीतीश राम, नागेन्द्र सहनी, मो असरार आदि प्रमुख थे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट..!


Post a comment