मुजफ्फरपुर : CCTNS परियोजना अन्तर्गत कार्य करने वाले पुलिसकर्मी पुरस्कृत:-SP कुमार आशीष


 

  मुजफ्फरपुर  पुलिस अधीक्षक, रेलवे, मुजफ्फरपुर द्वारा रेल थानों में सी0सी0टी0एन0एस0 परियोजना के अन्तर्गत की जाने वाले कार्यो की समीक्षा बैठक रेल पुलिस कार्यालय, मुजफ्फरपुर में की गयी।

  उक्त परियोजना के तहत इस रेल के 10 थाना में प्रविष्टी का कार्य क्रियाशील है। रेल थाना दरभंगा द्वारा सी0सी0टी0एन0एस0 परियोजना के तहत अत्यधिक प्रविष्टिया की गयी, जो पु0अ0नि0 रामजी उपाध्याय, रेल थानाध्यक्ष, दरभंगा के कुशल नेतृत्व को प्रदर्शित करता है। *रेल थाना दरभंगा के पु0अ0नि0 रामजी उपाध्याय, म0सि0 अंशु कुमारी एवं म0सि0 सुमन कुमारी ओझा के मनोबल को बनाये रखने हेतु नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।*

सभी रेल थानाध्यक्षों/डाटा इन्ट्री आपरेटर (सिपाही) को आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझाव दिया गया है। अगले माह पुनः सी0सी0टी0एन0एस0 परियोजना के कार्यो की समीक्षा की जायेगी।।

  

Related Articles

Post a comment