मुजफ्फरपुर : रंजन कुमार दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष : भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह ने दी बधाई


Reporter/Rupesh Kumar 


मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार को दुबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हाल ही में जदयू से भाजपा में वापसी करने वाले नेता अशोक कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दिया है। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद अशोक कुमार सिंह ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर रंजन कुमार को माला पहनाकर कर स्वागत किया व उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि रंजन कुमार के नेतृत्व में जिला भाजपा और अधिक ऊंचाईयों को छूएगी.


बधाई देने वाले अन्य नेताओं में अरुण कुमार पंकज, सुनील सिंह, राघवेन्द्र सिंह, चुन्नू सिंह, संजीव राय व नागेन्द्र यादव आदि शामिल हैं.

  

Related Articles

Post a comment