

मुजफ्फरपुर : मखाना से सजे साहूपोखर महादेव : जगतकल्याण के लिए भोलेनाथ से की गयी आशीर्वाद की कामना - प्रभात कुमार
- by Raushan Pratyek Media
- 31-Jul-2023
- Views
Reporter/Rupesh Kumar
मुजफ्फरपुर : साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर मे चौथी व पुरुषोत्तम मास की दुसरी सोमवारी पर साहूपोखर महादेव का मखाना से महाश्रृंगार किया गया।इसके पूर्व पंडित आचार्य अजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन व पंचामृत स्नान करा रूद्राभिषेक कराया उसके बाद महाश्रृंगार कर आरती की गयी.
पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि भोलेनाथ से जगतकल्याण के कामना से पूजा अर्चना की गयी।साथ ही यह पुरुषोत्तम मास की दुसरी सोमवारी है जिसमे पूजन करने से शिव के साथ साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है इसलिए इस दिन के पूजा जप तप का विशेष महत्व है।मखाना को जीआई टैग भी प्राप्त है बिहार की पहचान मे मखाना का भी बहुत महत्व रखता है भगवान को मखाना से महाश्रृंगार कर आशीर्वाद मांगा गया.
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार सोनी,पुजारी जितेन्द्र तिवारी, पंडित राकेश तिवारी, पंडित वरूण मिश्रा, श्रीरंजन साहू, तारा गुप्ता, धीरज सिन्हा, संतोष महतो, आर्यन तिवारी, रवि महतो, शिवकुमार साह, अंजली, सोनी सहित दर्जनो श्रद्धालु मौजूद रहे

Post a comment