मुजफ्फरपुर : संत गाडगे बाबा ने कहा शिक्षा हर किसी के लिए अति आवश्यक है : संजय रजक
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Feb-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : सोमवार को शहर के पुरानी गुदरी अम्बेडकर नगर मे एक प्रयास मंच के तत्वधान में सामाजिक शिक्षक व समाज सुधारक भारत के महान विभूति संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजन किया गया ! मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि आज ही दिन 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अंजनगांव सुरजी तालुका के शेडगावो ग्राम में हुआ . बाबा समाजिक शिक्षक व समाज सुधारक व्यक्ति थे अपने संदेश में संत गाडगे बाबा ने कहा शिक्षा हर किसी के लिए अति आवश्यक है यदि खाने की थाली बेचनी पड़े तो बेचकर शिक्षा ग्रहण करो ! समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के लिए 21 शिक्षण संस्थानों तथा 100 से अधिक अन्य संस्थानों की स्थापना की ! जब भी किसी गांव में जाते हैं वहां की गंदगी देख खुद साफ सफाई करने लग जाते गांव वाले इनके कार्य से खुश होकर कुछ पैसे दे देते और इन पैसों से बाबा अनेक सामाजिक कार्य गांव में स्कूल ,अस्पताल ,धर्मशालाएं, गौशालाए तथा छात्रावासों का निर्माण कराया ! 1 मई 1983 को महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर विश्वविद्यालय को विभाजित कर संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय की स्थापना की ! 20 दिसंबर 1998 को भारत सरकार ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी कि आज इनकी जयंती पर लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शत-शत नमन किए ! साथ ही लोगो के बीच पठन समाग्री वितरण किया गया ताकि सभी लोग पढ़े अपने साथ परिवार, समाज, देश का नाम रौशन करे. कार्यक्रम मे जीत रजक, सोनाली, गोलू, शुभम, जानकी ,संजय रजक व अन्य लोग उपस्तिथ थे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...


Post a comment