मुजफ्फरपुर : भारत के युवा भारत ही नही बल्कि पूरी दुनिया की उन्नति की कुंजी रखते हैं : रंजन कुमार



Reporter/Rupesh Kumar 


मुजफ्फरपुर : कोई भी राष्ट्र अपनी आकांक्षाएं एवं सपनों को अपनी युवा आबादी की जीवटता, संपूर्णता तथा उत्साहपूर्ण योगदान से ही पूर्ण एवं साकार कर सकता है. और भारत के युवा एक हद तक भारत ही नही बल्कि पूरी दुनिया की उन्नति की कुंजी रखते हैं.


ऐसे में भाजपा के लिए यह समय युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भागीदारी से विश्व-छवि वाले एक सशक्त राष्ट्र के रूप में राष्ट्र के नवनिर्माण करने के प्रति वचनबद्ध होने का है। *ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने* स्थानीय जूरन छपरा स्थित जिला कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकारणी विस्तार के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा के झंडे में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक मजबूत डंडे की तरह हैं, डंडा जितना मजबूत होगा झंडा उतनी ही मजबूती से लहराएगा तो निश्चित रूप से अपनी इच्छाशकि को जागृत करते हुए जो मिला उसे उपलब्धि मान और जो नही मिला उसका मलाल नही की भावना से आगे बढ़ संगठन को मजबूत करते हुए राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।


इस क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकारणी की घोषणा की गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव ने 31 सदस्यीय कार्यसमिति में

5 उपाध्यक्ष,  2 महामंत्री, 5 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, सहित प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की। जिनमें मोर्चा का *जिला उपाध्यक्ष* विकास गुप्ता, मुकुल सिंह, 

चुन्नू यादव, अभिषेक सौरभ, सोनू कौशिक एवं राजा सिंह को बनाया गया।


*मोर्चा के जिला महामंत्री का दायित्व* अमित राठौर एवं शांतनु शेखर को दिया गया।


*वहीं मोर्चा का जिलामंत्री* प्रकाश राम, आदित्य कश्यप, वरूण झा, नेहा सिंह एवं नितेश दुबे को बनाया गया। 


मोर्चा कोषाध्यक्ष नीतिन जैन को बनाया गया..


इसी प्रकार जिला प्रवक्ता रवि पराशर एवं विश्वास कुशवाहा को एवं मीडिया प्रभारी आशीष निक्की, ऋषिकेश कुशवाहा व अविनाश सिंह को  बनाया गया और सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व श्लोक श्रीवास्तव को दिया गया.


भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजयुमो अध्यक्ष ने सभी का अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान करते हुए सबको आने वाले दिनों की शुभकामनाएं दी.


मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष भारत रत्न यादव ने कहा कि  भारत के विश्व गुरू की जो संकल्पना है, उसे धरातल पर उतारने की पहली जिम्मेदारी देश के युवाओं की है। कहते हैं, जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। दुनिया में जहां भी बदलाव हुए हैं, वहां तरुणाई ने हमेशा नेतृत्व किया है। और भाजपा के युवा कार्यकर्ताओ ने समय-समय पर इसे साबित भी किया है.


उन्होंने जिला संगठन को यह विश्वास दिलाया कि युवा मोर्चा से संगठन की जो अपेक्षा है उस अनुरूप सजगता से हम अपनी भूमिका का निर्वाह करेंगे.


इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सचिन कुमार, प्रभु कुशवाहा, धर्मेंद्र शाहू, जिला मंत्री नचिकेता पाण्डेय, युवा मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला टींकू, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पाण्डेय, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास गुप्ता आदित्य, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पटेल, साकेत शुभम, आशीष अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज कुमार नेता जी मौजूद रहे.

  

Related Articles

Post a comment