नगर पंचायत तारापुर कार्यालय का किया गया शुभारंभ।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।




तारापुर नगर पंचायत के कार्यालय अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  पंकज कुमार,मुख्य पार्षद नीलम देवी,उप मुख्य पार्षद पिंटू साह,नगर पंचायत कार्यपालक प्रथमा पुष्पाकर एवं 17 वार्डों का वार्ड पार्षद रिवन काट कर उद्धघाटन किया।नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद एवं 17 वार्ड पार्षद पद ग्रहण किया।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार ने मुख्य पार्षद नीलम देवी को फूल का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने उप मुख्य पार्षद पिंटू साह को फूल का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।उसके बाद फिर मुख्य पार्षद,उपमुख्य पार्षद एवं नगर पंचायत कार्यपालक प्रथमा पुष्पांकर ने  मिलकर 17 वार्डों के वार्ड पार्षद को फूल माला पहना कर और फूल का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार ने मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षदों को धन्यवाद किया और कहा की सभी अच्छे से कार्य करें मैं आप लोगों के साथ हूं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि आप लोगों ने जो भी शपथ लिया इमानदारी पूर्वक  एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करें  जो जनता आप लोगों को चुना है उस पर खड़े उतरे।जहाँ मेरी जरूरत है वहां हमें बताए हम आपके साथ हूं।वही मुख्य पार्षद नीलम देवी ने बताया कि हमें जो जनता चुने हैं में उस पर खड़े उरुगा और मैं सभी जनता का धन्यवाद देता हूं हम न किस से भेदभाव करते हुए पंचायत का ध्यान रखूंगा। वही उप मुख्य पार्षद पिंटू साह ने बताया कि मैं सभी के साथ मिलजुल कर काम करूंगा। जो भी कार्य मेरे अंदर होगा वह कार्य मैं अपने पंचायत में कार्य करूंगा। इसी मौके पर वार्ड पार्षद रोमित कुमार ने बताया कि मेरे अपने वार्ड में जो भी काम आएगा  ना किसी से भेदभाव करते हुए सभी कार्य करूंगा और सभी के दुख सुख में साथ दूंगा।इस मौके पर अनेकों राजनीतिक दलों से जुड़े हुए व्यक्ति कुमार प्रणय,मिथिलेश सिंह,योगेन्द्र मंडल,चन्दर सिंह राकेश,धर्मेंद्र मंडल,मनोज मंडल एवं कुंदन रजक आदि लोग उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment