3 महीने में नहीं बन सकी दो किलोमीटर लंबी सड़क ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

कटिहार: एक तरफ राज्य में सरकार तेजी से विकास करने की बात करती है तो दूसरी तरफ महज़ दो किलोमीटर सड़क निर्माण करने में भी लंबा समय लग जाता है। आलम यह है कि दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण में तीन महीने से अधिक समय लग एगा है। इस वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला कटिहार के बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के मरघिया तिवारी टोला का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मनरेगा योजना से यह सड़क पिछले 3 महीने से बनाई जा रही है लेकिन अब तक पूर्ण नहीं हो सकी।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण पूर्ण नहीं होने की वजह से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास कर बारिश की वजह से इस सड़क से आवागमन किसी युद्ध से कम नहीं है। ग्रामीण बताते है कि मरघिया वार्ड 3 तिवारी टोला में महेश मंडल के घर से कालू बाबा स्थान बरंडी बांध तक करीब दो किलोमीटर सड़क मै मिट्टी भराई एवं ईंट सोलिंग किया जाना है लेकिन काम नही के बराबर हुआ है। इतना ही नहीं संवेदक ने सड़क निर्माण के नाम पर राशि की निकासी भी कर ली है। वहीं मामले में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी से पूछने पर कुछ भी बताने से बचते रहे।

  

Related Articles

Post a comment