नालंदा: बिहार थाना पुलिस ने घटित चोरी की घटना का किया उदभेदन। 39 हजार नगद, देसी पिस्टल,3 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल, 2 बैटरी, 1 लैपटॉप समेत कई सामान बरामद, 5 गिरफ्तार


बंटी राज आर्यन्स की रिपोर्ट


बिहारशरीफ (नालंदा) बिहार थाना पुलिस ने घटित चोरी की घटना को उद्भेदन कर 39 हज़ार नगद, 2 टीवी, 1 देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल, 2 बैटरी एवं एक लैपटॉप सहित अन्य चोरी के सामानों के साथ पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी सदर डीएसपी डॉ मो शिबली नोमानी ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 2 जनवरी को बिहार थाना क्षेत्र के नीमगंज मोहल्ला में ज्वाला प्रसाद ज्योति के मकान का ताला तोड़कर चोरों द्वारा एलईडी टीवी एवं बैटरी की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में बिहार थाना में केस दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर अलग अलग जगहों से  5 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक व्यक्ति चोरी के सामानों को अपने पास रखता था वो भी शामिल है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में बिहार थाना क्षेत्र के सूफी नगर निवासी मो फ़ैयाज़ उर्फ झोझा, मो रियाज़, मो नेहाल, चैनपुरा निवासी मो राजा एवं मुरौरा डीह निवासी विनोद प्रसाद शामिल है।  गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी पाया गया है। ये लोग बन्द घरों की रेकी करते है और ताला इत्यादि तोड़कर प्रवेश कर घटना को अंजाम देते है। 

प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर व बिहार थानाध्यक्ष बीरेंद्र यादव, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार पवन, रजनीश कुमार, संजीव कुमार सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment