नेहरू युवा केन्द्र एवं यूनिसेफ परियोजना एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया

 मोतिहारी।नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण एवम यूनिसेफ  परियोजना अंतर्गत आपदा जोखिम न्यूनीकरण,जलवायु परिवर्तन एवम आपातकालीन तैयारी एवम प्रतिक्रिया विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन विषय और आपदा एवम जलवायु परिवर्तन के होने वाले दूरगामी प्रभाव,परिणाम और उसको कम करने के लिए किए गए उपाय के बारे में चर्चा की गई।कार्यक्रम में बताया गया की जब तक सतत विकास की और सभी देश आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हुए खतरे से नही बचा जा सकता है।कार्यक्रम में सर्वप्रथम नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण के जिला युवा अधिकारी स्वरूप देशभ्रतार द्वारा  विषय प्रवेश कराया गया।इसके पश्चात राज्य निदेशक नेहरू युवा केन्द्र संगठन,पटना बिहार अंशुमान प्रसाद दास द्वारा विधिवत रूप से एवम उपस्थित अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।इसके पश्चात राज्य निदेशक नेहरू युवा केन्द्र संगठन, पटना बिहार द्वारा युवाओं को मार्गदर्शन किया गया साथ ही उन्होंने कहा की सभी युवा,आम नागरिक द्वारा सामुहिक रूप से जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हुई समस्याओं को कम किया जा सकता है।इसके लिए हमे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करना और अन्य उपाय बताए।इसके पश्चात जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण स्वरूप देशभ्रतार द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर प्रस्तुति दी गई।ट्रेनर संजय कुमार द्वारा आपदा विषय पर प्रस्तुति दी गई।ट्रेनर अशोक कुमार द्वारा जलवायु परिवर्तन पर अपनी प्रस्तुति दी गई।अंत में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रमाणपत्र वितरित किया गया।और साथ ही सभी प्रशिक्षु को अपने क्षेत्र में जाकर अन्य लोगो को जागरूक करने का कार्य दिया गया। कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केन्द्र लेखापाल सह कार्यक्रम सहायक रानू कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र एम टी एस रविंदर,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रदीप कुमार,राजन कुमार,रंजीत कुमार,प्रियेश कुमार सोनम सिन्हा,स्वेता कुमारी,सुधा कुमारी,अन्य राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवम विभिन्न प्रखंडों से आए युवा समिति के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment