

Know Your Police प्रोग्राम के तहत सारण पुलिस की नई पहलः थाना प्रभारी सहित वरीय अधिकारियों द्वारा नजदीकी सरकारी स्कूलों में भ्रमण,संवेदीकरण और संभावित अपराधों से बचने के लिए वार्ता कार्यक्रम:-डॉ कुमार आशीष
- by Raushan Pratyek Media
- 20-Jul-2025
- Views
सारण वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष द्वारा Know Your Police प्रोग्राम के तहत आज दिनांक-19.07.25 को प्राथमिक विद्यालय, खलपुरा, मुफ्फसिल, सारण के बच्चों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिहार पुलिस के द्वारा महिलाओं को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियान जैसे महिला हेल्प डेस्क एवं डायल 112 आदि से उन्हें अवगत कराया गया। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिलाओं की समस्या के त्वरित निष्पादन हेतु प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है साथ की कार्यस्थल एवं सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु डायल-112 के उनके यात्रा के दौरान नियमित अंतराल पर सुरक्षा का जायजा जैसे महत्वपूर्ण अभियान के बारे में समझाया गया। महिलाओं से संबंधित घटनाएं जैसे घरेलू हिंसा, दहेज माँग, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक प्रताड़ना, छेड़-छाड़ इत्यादि से पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतू नारी सशक्तिकरण को समर्पित, सारण पुलिस की खास पहल "आवाज दो" कार्यक्रम के बारे में भी उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को बताया गया। हाल ही में सारण वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के द्वारा शुरू किए गए अभियान आवाज दो के माध्यम से उपस्थित सभी अभिभावकों को महिला सुरक्षा के संबंध में उनके कानूनी अधिकार से उनके अवगत कराया गया एवं अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करने हेतु सशक्त किया गया। इस दौरान उनका मनोबल बनाए रखने के लिए क्विज आयोजन कर उनकी ड्रीम शेपिंग करा कर उन्हे पुरस्कृत भी किया गया।
पुरस्कृत बच्चों की सूची इस प्रकार है:-
1. किरण कुमारी, 2. नव्या कुमारी, 3. नेहा कुमारी, 4. काजल कुमारी, 5. रौशनी कुमारी, 6. नंदनी कुमारी, 7. आर्यान कुमार, 8. हर्ष कुमार सिंह, 9. नरेन्द्र कुमार, 10. अरविन्द कुमार, 11. करण कुमार, 12. लक्की कुमार
सभी को उनके भविष्य के लिए अशेष शुभकामनाएं। कृपया सहयोग करें, सूचना दें। जन विश्वास, संकल्प हमारा...

Post a comment