नीलामी में वाहन खरीदा, तीन महीने से स्वामित्व हस्तांतरण के लिए भटक रहा युवक
- by Manjesh Kumar
- 21-Sep-2026
- Views
शेखपुरा: परिवहन कार्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नीलामी में खरीदे गए दो वाहनों का स्वामित्व अपने नाम कराने पहुंचे युवक ने कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। शशिकांत कुमार ने बताया कि उसने करीब तीन महीने पहले नीलामी में दो वाहन खरीदे थे। वाहनों का स्वामित्व हस्तांतरण नहीं होने के कारण वह उन्हें सड़क पर नहीं चला पा रहा है। आरोप है कि पिछले तीन महीने से वह कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
शशिकांत ने कर्मियों पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। युवक के अनुसार उसने मामले की शिकायत लोक शिकायत निवारण और सहयोग पोर्टल पर भी की, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, परिवहन पदाधिकारी ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि सर्वर की समस्या के कारण स्वामित्व हस्तांतरण में देरी होती है।


Post a comment